मसकवना-गोण्डा। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर वयोवृद्ध महिलाओं को सम्मानित किया गया।मां गायत्री राम सुख पाण्डेय पी जी कालेज मसकनवा के प्रबंधक ज्ञान प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में शुक्रवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय गंगा प्रसाद गुप्ता की पत्नी जुगरावती देवी और समाज सेवी पूर्व प्रवक्ता स्वर्गीय जानकी प्रसाद गुप्ता की पत्नी विद्यावती गुप्ता को सम्मानित किया गया गया। महा विद्यालय के प्रशासक घनश्याम शुक्ला, समाज सेवी विष्णु विवेक शुक्ला और विनोद शुक्ला ने अंग वस्त्र फल और फूल माला भेट कर सम्मानित किया। प्रबंधक ज्ञान प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि बुजुर्ग हमारे मार्ग दर्शक है। उनके जीवन से सभी को सीख लेना चाहिए।उनके प्रति प्रेम भाव रखना चाहिए। प्रशासक श्री शुक्ल ने कहा कि बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान सबसे बड़ी सेवा है। महिलाओं का स्थान सबसे ऊंचा है। सभी को बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए।समाज सेवी विष्णु विवेक शुक्ला ने कहा कि बुजुर्गों से सबकों प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके बताये हुए रास्ते पर चलना चाहिए। उनका अनुभव बांटना चाहिए। राजन पाण्डेय, सतीश कुमार, गंगाराम कमल, तेजभान उपाध्याय, पूरन चन्द्र गुप्त,सुधांशु बसंत, अनघ,श्याम बाबू कमल, राम सुभावन संगीता, विनीता, कोविदा,क्षिति, अनवी शुक्ला, रिचा गुप्त, श्रेया, रक्षा सहित अनेक लोग रहे ।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
16वां अयोध्या फिल्म फेस्टिवल संपन्न, ऐतिहासिक रहा आयोजन
अवाम का सिनेमा - कई देशों की फिल्मों का प्रदर्शन - अन्य कई कार्यक्रम भी हुए आयोजित अयोध्याः काकोरी एक्शन के महानायक पं. राम प्रसाद ‘बिस्म...
-
गोंडा। 13 मार्च 2022 दवा प्रतिनिधियों की अखिल भारतीय संगठन एफएमआरएआई का राष्ट्रीय सम्मेलन 10 - 12 मार्च 2022 को कोटा राजस्थान में संपन्न हु...
-
गोंडा. तहसील मनकापुर के घारीघाट पंचायत में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तरुण पटेल अपने आवास पर 14 जून 2021 दिन सोमवार से किसान उपवास पर...
-
गोंडा: रेलवे ठेका सफाई कर्मचारियों के उत्पीड़न व श्रम कानूनों के उल्लंघन के खिलाफ गोंडा रेलवे स्टेशन पर सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीआईट...
🙏🙏🙏
जवाब देंहटाएं