गोंडा/ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला कमेटी गोंडा बलरामपुर की जिला कमेटी बैठक धानेपुर
बाबागंज में सोमवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कामरेड मनीराम ने किया। बैठक में विधानसभा चुनाव में गोंडा/बलरामपुर की सभी विधानसभाओं में पार्टी द्वारा भाजपा को हराने वाले प्रत्याशियों का समर्थन करने का निर्णय लिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला सचिव कामरेड राजीव कुमार ने कहा की वर्तमान भाजपा सरकार से जनता ऊब चुकी है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान, मजदूर, छात्र नौजवान त्रस्त हैं। पूरे प्रदेश में बेरोजगारी, मंहगाई का बोलबाला है। बैठक में आगामी 23 मार्च शहीद दिवस पर जिला मुख्यालय टाउनहॉल मे जन आंदोलनों में मीडिया की भूमिका और ट्रेड यूनियनों की नजर में शहीदे आजम भगत सिंह विषय पर एक विचार गोष्ठी करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कामरेड कौशलेंद्र पांडेय, मोहर्रम अली, स्वामीनाथ, केपी भास्कर, सदानंद गिरी, संतोषी मौर्या उपस्थिति रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
16वां अयोध्या फिल्म फेस्टिवल संपन्न, ऐतिहासिक रहा आयोजन
अवाम का सिनेमा - कई देशों की फिल्मों का प्रदर्शन - अन्य कई कार्यक्रम भी हुए आयोजित अयोध्याः काकोरी एक्शन के महानायक पं. राम प्रसाद ‘बिस्म...
-
गोंडा। 13 मार्च 2022 दवा प्रतिनिधियों की अखिल भारतीय संगठन एफएमआरएआई का राष्ट्रीय सम्मेलन 10 - 12 मार्च 2022 को कोटा राजस्थान में संपन्न हु...
-
गोंडा. तहसील मनकापुर के घारीघाट पंचायत में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तरुण पटेल अपने आवास पर 14 जून 2021 दिन सोमवार से किसान उपवास पर...
-
गोंडा: रेलवे ठेका सफाई कर्मचारियों के उत्पीड़न व श्रम कानूनों के उल्लंघन के खिलाफ गोंडा रेलवे स्टेशन पर सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीआईट...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें