रविवार, 11 जुलाई 2021
तेज बारिश से किसानों के खिले चेहरे, धान की रोपाई हुई तेज
मसकनवा: गोंडा। करीब एक हफ्ता से बारिश न होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरों दिखने लगी थी। बढ़ती डीज़ल की कीमतों से किसान बेबश और लाचार बना दिया। मजबूर होकर किसानों को मंहगे दामो पर डीजल खरीद कर धान की रोपाई करनी पड़ रही थी। रविवार को इंद्रदेव ने किसानों की प्रार्थना को स्वीकार कर कर लिया। रविवार को पूरे दिन झमाझम बारिश हुई किसानों के साथ-साथ आम लोगो को भी उमस भरी तेज गर्मी से राहत मिली। खेती किसानी का काम तेजी से लोग करने लगे। खेत में लगे बीड़न को उखड़ने लगे। अरहर, तिल उरद, मक्का, जइ आदि फसलो की बुआई के लिए खेतो की तैयारी की वही खेत में पानी भरने से धान की रोपाई में तेजी आ गई। लगातार हुई तेज बारिश से सड़कों पर जलभराव की स्तिथि हो गई।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
16वां अयोध्या फिल्म फेस्टिवल संपन्न, ऐतिहासिक रहा आयोजन
अवाम का सिनेमा - कई देशों की फिल्मों का प्रदर्शन - अन्य कई कार्यक्रम भी हुए आयोजित अयोध्याः काकोरी एक्शन के महानायक पं. राम प्रसाद ‘बिस्म...
-
गोंडा। 13 मार्च 2022 दवा प्रतिनिधियों की अखिल भारतीय संगठन एफएमआरएआई का राष्ट्रीय सम्मेलन 10 - 12 मार्च 2022 को कोटा राजस्थान में संपन्न हु...
-
गोंडा. तहसील मनकापुर के घारीघाट पंचायत में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तरुण पटेल अपने आवास पर 14 जून 2021 दिन सोमवार से किसान उपवास पर...
-
गोंडा: रेलवे ठेका सफाई कर्मचारियों के उत्पीड़न व श्रम कानूनों के उल्लंघन के खिलाफ गोंडा रेलवे स्टेशन पर सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीआईट...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें