घारीघाट-गोंडा। गौरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने किसान उपवास स्थल घारीघाट पर पहुच कर । किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तरुण पटेल का लगातार चल रहे 27 दिनों का किसान उपवास नारियल पानी पिलाकर खत्म कराया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ये भाजपा की सरकार तानाशाहों की सरकार है। कहा कि दिल्ली में तीन किसान कानूनों को लेकर सात माह से किसान आंदोलन कर रहे है। लेकिन ये सरकार किसानों को बिल्कुल सुनने को तैयार नही है। वही उन्होंने कहा कि किसान खेतों फसल लगाता तो जरूर है लेकिन काटता कोई और है। छुट्टा जानवरों ने फसल को पूरी तरह से नष्ट कर रहे है। लोग आए
दिन रोड पर जानवरों टकराकर अपनी जान भी गवां रहे है। जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि घोर महंगाई से जनता त्रस्त है। खराब सड़के, कानून व्यवस्था और जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल किया। प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी,प्रदेश सचिव कौशल त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल, प्रदेश सचिव सच्चिदानंद पांडे,जिला प्रभारी दुर्गविजय सिंह मान ,धनीराम पटेल, पंकज चौधरी,सत्येंद्र दुबे,मेहीलाल मौर्य, शिवपूजन गौड़,राम सिंह वर्मा सहित बस्ती,सिद्धार्थनगर,बलरामपुर,बहराइच,श्रावस्ती,फैज़ाबाद,बाराबंकी,लखनऊ ,कानपुर,गोरखपुर आदि जनपदों के लगभग हजारों कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
16वां अयोध्या फिल्म फेस्टिवल संपन्न, ऐतिहासिक रहा आयोजन
अवाम का सिनेमा - कई देशों की फिल्मों का प्रदर्शन - अन्य कई कार्यक्रम भी हुए आयोजित अयोध्याः काकोरी एक्शन के महानायक पं. राम प्रसाद ‘बिस्म...
-
गोंडा। 13 मार्च 2022 दवा प्रतिनिधियों की अखिल भारतीय संगठन एफएमआरएआई का राष्ट्रीय सम्मेलन 10 - 12 मार्च 2022 को कोटा राजस्थान में संपन्न हु...
-
गोंडा. तहसील मनकापुर के घारीघाट पंचायत में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तरुण पटेल अपने आवास पर 14 जून 2021 दिन सोमवार से किसान उपवास पर...
-
गोंडा: रेलवे ठेका सफाई कर्मचारियों के उत्पीड़न व श्रम कानूनों के उल्लंघन के खिलाफ गोंडा रेलवे स्टेशन पर सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीआईट...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें